
#Daily_Current_Affairs_At_a_Glance (21 सितम्बर 2025)
🌏 अंतर्राष्ट्रीय
➤ भारत–कनाडा रक्षा एवं व्यापार वार्ता – 19 सितम्बर 2025 को भारत और कनाडा ने रक्षा, व्यापार एवं महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय वार्ता पुनः शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।
➤ पाकिस्तान और सऊदी अरब ने रक्षा समझौता किया – किसी भी देश पर आक्रमण दोनों पर माना जाएगा।
➤ भारत को महासागर में पॉलीमेटेलिक सल्फाइड के अन्वेषण का लाइसेंस मिला।
🇮🇳 राष्ट्रीय
➤ ऑयल इंडिया और RVUNL हरित ऊर्जा परियोजना – 1.2 गीगावॉट (1000 मेगावॉट सौर + 200 मेगावॉट पवन) का समझौता राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा पार्क में।
➤ तमिलनाडु : Anbu Karangal योजना – अनाथ बच्चों को ₹2000 प्रतिमाह सहायता।
➤ NPCI ने UPI सीमा 10 लाख/दिन कर दी।
➤ PM मोदी ने देश का पहला PM मित्र पार्क (मध्य प्रदेश) का शिलान्यास किया।
➤ अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया गया।
➤ भूतापीय ऊर्जा हेतु 5 परियोजनाओं को मंजूरी।
➤ NFHS रिपोर्ट – बच्चों में बौनापन घटकर 35.5%।
➤ AYUSH मंत्रालय ने "शिशु सुरक्षा : राष्ट्र सुरक्षा" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी की।
🏅 खेल
➤ अर्शदीप सिंह – T20I में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय (केवल 64 मैचों में)।
➤ एशियन कैडेट कप इंडिया-2025 – हल्द्वानी (उत्तराखंड) में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता।
📚 पुस्तक / दिवस
➤ अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (15 सितम्बर) पर S.Y. Quraishi की पुस्तक “Democracy's Heartland” लॉन्च।
➤ विश्व ओजोन दिवस 2025 की थीम – "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक"।
➤ अपोलो एथेना – एशिया का पहला महिला कैंसर केंद्र (दिल्ली)।
➤ विश्व सागौन सम्मेलन – पहली बार भारत (कोच्चि, 2025) में आयोजित।
🏆 पुरस्कार और सम्मान
➤ 55वाँ दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2025 (2023 के लिए) – मोहनलाल (मलयालम अभिनेता)।
🌾 छत्तीसगढ़ विशेषांक
➤ छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 – ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा।
➤ कोसम - कोरिया साहित्य महोत्सव – 11-12 अक्टूबर, बैकुण्ठपुर।
➤ नई मेमू ट्रेन सेवा – राजिम से रायपुर।